Search

 
 
 

Bokaro News : नदी में बहे बुजुर्ग का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं, खोज में जुटी एनडीआरएफ टीम

Bokaro News : मुंद्रिका यादव करमा पर्व पर झूमर कार्यक्रम में भाग लेने मंगलवार की शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल के गंडके गांव गए थे. बुधवार की सुबह वापस गांव लौटते समय नदी पार करने के दौरान वे तेज धारा में बह गए.
 
तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम.

Bokaro News : बोकारो जिले के आईईएल थाना क्षेत्र के ससबेड़ा निवासी मुंद्रिका यादव (64 वर्ष) कोनार नदी में बह गए थे. 48 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. रांची से एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया.


ज्ञात हो कि मुंद्रिका यादव करमा पर्व पर झूमर कार्यक्रम में भाग लेने मंगलवार की शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल के गंडके गांव गए थे. बुधवार की सुबह वापस गांव लौटते समय नदी पार करने के दौरान वे तेज धारा में बह गए. नदी किनारे मछली पकड़ रहे युवकों ने उन्हें बहते देखा, लेकिन जब तक लोग जुटते, वे ओझल हो चुके थे.


घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई. शुक्रवार को तीसरे दिन ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.


मुखिया ने बताया कि राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को मामले की जानकारी दी गई है. एनडीआरएफ की टीम मुंद्रिका यादव के पुत्र प्रदीप यादव, परिजन जयनाथ गोप व ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन मेंजुटी है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही