Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : SIR को लेकर अधिकारियों का क्षेत्र दौरा, BLO को दिए निर्देश

बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चल रहा है. मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से वरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों व प्रखंडों का भ्रमण कर जायजा लिया. बूथों पर पहुंचकर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया जानकारी प्राप्त की. अधिकारियों ने बूथों का दौरा कर बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

 

Uploaded Image

बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते अधिकारी.


डीडीसी शताब्दी मजूमदार व प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास व बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र का भ्रमण किया. वहीं, जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्णिमा कुमारी ने चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चास व चंदनकियारी प्रखंड, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने बेरमो विस के पेटरवार व जरीडीह प्रखंड, डीटीओ मारुति मिंज ने बेरमो विस के बेरमो व चंद्रपुरा प्रखंड, डीपीआरओ मो. शफीक आलम ने गोमिया विस के कसमार व पेटरवार प्रखंड, जबकि कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद ने डुमरी विस के नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड का दौरा किया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही