Search

 
 
 

Bokaro News: स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा मंजूरी देने का विरोध, लाइसेंस नहीं देने की मांग

Bokaro News: स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को बोकारो में भी प्रदर्शन किया. सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा कि स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा संचालित करने की अनुमति मिलती है तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की तकनीक को लेकर सुरक्षा संबंधी कई सवाल हैं.
 
स्टारलिंक के खिलाफ विरोध प्रर्दशन

Bokaro News: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति दिए जाने के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने मोर्चा खोल दिया है. मंच ने बुधवार को बोकारो में भी प्रदर्शन किया. मंच के प्रतिनिधियों ने बोकारो डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने का लाइसेंस नहीं देने की मांग की.


इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/despite-trumps-support-indian-origin-ramaswamy-lost-the-gubernatorial-election-democrats-reclaim-the-seat-after-20-years

https://lagatar.in/rahul-challenge-to-pm-modi-here-is-the-response-received-by-finance-minister-nirmala-sitharaman

 

इस दौरान अखिल भारतीय स्वदेशी मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा कि एलन मस्क की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा संचालित करने की अनुमति मिलती है तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है. सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की तकनीक को लेकर सुरक्षा संबंधी कई सवाल हैं. इसी वजह से स्वदेशी जागरण मंच इसका विरोध कर रहा है.

 

दरअसल, भारत सरकार ने स्टारलिंक से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. डेटा ट्रांसमिशन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर इंटरनेट सेवा को नियंत्रित करने जैसे मुद्दों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में स्वदेशी जागरण मंच ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं देने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही