Search

 
 
 

Bokaro News :शोभायात्रा में सांप लेकर पहुंचे कलाकार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

चास के श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़ में 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई
 

Bokaro : चास के श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़ में 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.शोभायात्रा में उज्जैन व जमशेदपुर से आये कलाकारों ने अपनी कार्यक्रम को प्रस्तुत किया.इस दौरान शोभा यात्रा में कलाकारों ने अजगर सांप को शामिल किया और खूब करतब दिखाए.

 https://lagatar.in/corruption-in-jharkhand-recruitments-5-no-matter-who-conducts-investigation-no-one-loses-their-job

 

सांप को शोभायात्रा में शामिल किए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने सांप को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लिया और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.प्रभारी डीएफओ नीतीश कुमार ने कहा कि वन्य जीव प्राणी को कैद कर रखना मनाही है इसलिए रेस्क्यू किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही