Bokaro : बोकारो जिले के चास थाना की पुलिस ने अंसारी मोहल्ला कब्रिस्तान के पास एक बंद चहारदीवारी के अंदर जुआ अड्डे पर छापेमारी की. मौके छह लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उनके पास से कुल 36,200 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, दो कॉपी, तास की व दो बैनर बरामद किए गए.
पुलिस ने चहारदीवारी के बाहर खड़े दस दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर लिया. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment