Bokaro : सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट ने आत्महत्या कर ली है. वीरेंद्र कुमार महतो का शव अस्पताल के फिजियोथैरेपी कक्ष में फंदे से झूलता मिला है. उसने आत्महत्या क्यों की है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार गुरुवार शाम अपने गांव से सीधे सदर अस्पताल पहुंचे थे. कुछ समय बाद उनका शव फिजियोथैरेपी कक्ष में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. पुलिस हत्या और आत्महत्या सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि वीरेंद्र कुमार अपने कार्य के प्रति बेहद जिम्मेदार और समय के पाबंद कर्मचारी थे. उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत होता है.
https://lagatar.in/14th-jpsc-exam-irregularities-cid-to-question-former-chairman-l-khiangte-for-the-third-consecutive-day-today
https://lagatar.in/west-singhbhu-implicated-in-a-rs16000-crore-money-laundering-case-threatened-with-jail-businessman-swindled-of-34-lakh-by-swindlers-posing-as-an-ed-officer
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment