Search

 
 
 

Bokaro News :  रातभर सड़कों पर मुस्तैद रहे SP, गश्ती दल व थाना क्षेत्रों की सुरक्षा का लिया जायजा

जिले में अपराध पर अंकुश और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी रात भर सड़कों पर रहे. इस दौरान उन्होंने बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया. साथ ही सेक्टर-4 और सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में चल रही रात्रि गश्ती व्यवस्था का भी जायजा लिया.
 

Bokaro : जिले में अपराध पर अंकुश और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसपी रात भर सड़कों पर रहे. इस दौरान उन्होंने बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया. साथ ही सेक्टर-4 और सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में चल रही रात्रि गश्ती व्यवस्था का भी जायजा लिया. 


Uploaded Image

 


निरीक्षण के क्रम में कई प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने देर रात सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच और पूछताछ की. 

 

सड़क हादसों पर रोक लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद जवानों को सतर्कता बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

 

मौके पर सिटी डीएसपी, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. एसपी ने रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही