Bokaro News : बोकारो पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया. एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई.
अभियान में 73 पुलिस टीमों में 240 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. टीमों ने चिह्नित वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के संभावित 143 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान 18 वारंटियों और विभिन्न कांडों में वांछित एक अभियुक्त समेत कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.