Search

 
 
 

Bokaro News : आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, सेक्टर-4 में पूजा पंडाल धराशाई

Bokaro News : तेज आंधी में पंडाल का ढांचा अचानक धराशायी हो गया, जिससे वहां मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पंडाल के आसपास लगी दुकानों के सामान को भी नुकसान पहुंचा है.
 
गिरा पूजा पंडाल.

Bokaro News : बोकारो में बुधवार की शाम अचानक आई आंधी-बारिश से शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ. सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में बना गणेश पूजा पंडाल आंधी में गिर गया. पंडाल गिरने से आसपास लगी दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.


तेज आंधी में पंडाल का ढांचा अचानक धराशायी हो गया, जिससे वहां मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पंडाल के आसपास लगी दुकानों के सामान को भी नुकसान पहुंचा है. दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान को समेटा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित दुकानदारों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही