Search

 
 
 

Bokaro News : 12 घंटे में चोरी कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में हुई चोरीकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है.  पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं.
 
  • रेलवे कॉलोनी चोरी कांड का 12 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार
  • पड़ोसी की सतर्कता से खुला चोरी का राज, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • रेलवे क्वार्टर में चोरी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे
  • लोहे का रॉड भी जब्त

Bokaro :  जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में हुई चोरीकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है.  पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, रेलवे कॉलोनी निवासी बसंती देवी ने बालीडीह थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पड़ोसी रिया मुखर्जी अपने क्वार्टर में ताला बंद कर बाहर गई थी. शनिवार सुबह उन्होंने देखा कि क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

 

आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया.

 

पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड अमित कुमार सिंह और उसके सहयोगी मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह निवासी हैं. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी किए गए लैपटॉप, पंखा, साइकिल, प्लास्टिक कुर्सी, स्टेबलाइजर, फोल्डिंग बेड समेत अन्य सामान बरामद कर लिए हैं.

 

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल लोहे का रॉड भी जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.  फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही