Search

 
 
 

Bokaro News : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी, नकद व जेवरात ले भागे चोर

बोकारो के सेक्टर-12/सी में बंद आवास (क्वार्टर नंबर 3104) का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया. घर में रखे नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो के सेक्टर-12/सी में बंद आवास (क्वार्टर नंबर 3104) का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ किया. घर में रखे नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

Uploaded Image

घर में बिखरा सामान देखते गृह स्वामी.


गृहस्वामी औकील प्रसाद मांझी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे. रात होने के कारण वहीं, रुक गए. गुरुवार को जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और उसकी जगह दूसरा ताला लगा दिया गया है. अपनी चाबी से ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने हथौड़े से ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया.

 


घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अलमारी, दीवान व  छोटी अलमारी खुली हुई थी और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान गायब थे. गृहस्वामी के अनुसार, कुल लगभग 3.5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है.


घटना की सूचना तत्काल सेक्टर-12 थाना को दी गई. पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.


सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-12 थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और चोरी गई संपत्ति का  आकलन भी किया जा रहा है. पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही