Search

 
 
 

Bokaro News : शादी से लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं. एनएच-32 पर बेड़ानी मोड़ के समीप सोमवार रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
 
हादसे में मृत युवकों की फाइल फोटो.

Bokaro : बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं. एनएच-32 पर बेड़ानी मोड़ के समीप सोमवार रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

 


मृतकों की पहचान भंड्रो गांव निवासी आर्यन महतो (18 वर्ष), संथालाडीह निवासी अमर कुमार महतो (19 वर्ष) व भवानीपुर साइड सांगजोरी निवासी सुमित गोराई (20 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों दोस्त बोराडीह गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.


पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृत आर्यन महतो के पिता हीरालाल महतो ने बताया कि उनका इकलौता बेटा रात आठ बजे शादी में शामिल होने गया था, लेकिन अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा. तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही