Search

 
 
 

Bokaro News: एक महीने में ट्रैफिक पुलिस ने वसूला 80 लाख रुपए जुर्माना

बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5838 वाहनों से 80 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है. ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि इस दौरान पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया तथा मोटरयान एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई की.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5838 वाहनों से 80 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है. ट्रैफिक डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि इस दौरान पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया तथा मोटरयान एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई की.

 
उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2421 एवं बिना हेलमेट पीछे सवारी कर रहे 2026 वाहनों से जुर्माना वसूला गया, जबकि दो पहिया वाहन पर तीन लोग सवारी कर रहे 871,बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 1004, बिना ड्राइविंग लाइसेंस लिए वाहन चलते 52 लोग, बिना बीमा कराया वाहनों को चला रहे 531, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करते हुए 16 लोगो को दंडित किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/36-hospitals-listed-under-ayushman-lack-fire-nocs

https://lagatar.in/bus-permit-system-stalled-in-jharkhand-operations-of-over-200-buses-affected-warning-of-agitation


वहीं, काला शीशा वाले 8 वाहनों एवं बिना सीट बेल्ट गाड़ी चला रहे 32 लोग पकड़े गए हैं. जबकि, नो पार्किंग जोन में खड़े 448 वाहनों से जुर्माना लिया गया. जबकि नशे की हालत में 19 लोग पकड़े गए. इस अभियान से लोगों में जागरूकता भी आ रही है, दूसरी ओर सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है. उन्होंने मोटर अधिनियम को पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शहर के कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां से पुलिस निगरानी कर रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही