Search

 
 
 

Bokaro News : फर्जी तरीके से साइबर अपराधियों को सिम उपलब्ध कराने वाले दो POS एजेंट गिरफ्तार

Bokaro News :एएसपी वेदांत शंकर के अनुसार, 29 सितंबर को बरमसिया ओपी को वरीय पदाधिकारी से सूचना मिली थी कि पीओएस एजेंट प्रदीप दास ने जुलाई से अब तक 140 से अधिक सिम, जबकि पीओएस एजेंट मुकेश गोप ने 42 सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए हैं. इन सिमों को दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध तरीके से जारी किया गया था.
 
साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • 140 से अधिक सिम देने का आरोप,
  • दो मोबाइल फोन बरामद

Bokaro News : साइबर अपराधियों को अवैध तरीके से सिम उपलब्ध कराने के मामले में बोकारो पुलिस ने दो पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बोरियाडीह दास टोला निवासी प्रदीप दास (27) और गम्हरिया निवासी मुकेश गोप (20) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

एएसपी वेदांत शंकर के अनुसार, 29 सितंबर को बरमसिया ओपी को वरीय पदाधिकारी से सूचना मिली थी कि पीओएस एजेंट प्रदीप दास ने जुलाई से अब तक 140 से अधिक सिम, जबकि पीओएस एजेंट मुकेश गोप ने 42 सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए हैं. इन सिमों को दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध तरीके से जारी किया गया था.

 


सूचना के बाद बरमसिया ओपी प्रभारी और चंदनकियारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई. गठित टीम ने दोनों पीओएस एजेटों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के पास पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पैसे के लालच में दूसरे लोगों के आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट लेकर सिम एक्टिवेट करते थे.

 

इसके बाद सिम को पमित माथा, राहुल कुमार और विवेक चौधरी नामक लोगों को उपलब्ध कराया जाता था. हर सिम के बदले उन्हें करीब 800 रुपये मिलते थे. पुलिस के अनुसार, इन सिमों का इस्तेमाल फर्जी अकाउंट बनाने और साइबर ठगी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाता था.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से Samsung Galaxy A17 5G मोबाइल, जिसमें दो एयरटेल सिम लगे थे और Realme 12X 5G मोबाइल बरामद किए हैं.  Realme मोबाइल में एयरटेल और जियो के सिम लगे हुए थे.

 

मामले में साइबर थाना कांड संख्या-39/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और टेलीकॉम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.  हालांकि पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही