Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सतर्कता विभाग में सोमवार को दिवसीय सतर्कता निवारण कार्यक्रम शुरू हुआ. यह आयोजन बीएसएल के अधिकारियों के लिए किया गया है. पहले दिन के कार्यक्रम में बीएसएल के विभिन्न विभागों के 19 अधिकारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही व नैतिक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है.
कार्यक्रम के दौरान सीडीए रूल्स, इंटीग्रिटी पैक्ट, निवारक सतर्कता उपकरण, ऑडिट तंत्र तथा पीसीपी सहित सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी जा रही है. केस स्टडी व कार्यपद्धतियों पर आधारित संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को सतर्कता, जोखिम प्रबंधन व संगठनात्मक कार्यप्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने बारे में जानकारी दी गई.
कार्यक्रम में सतर्कता व मानव संसाधन विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे. इस पहल के माध्यम से बीएसएल में सतर्कता के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ करने, निवारण के उपायों को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.