Search

 
 
 

Bokaro News : विस्तारीकरण में विस्थापितों को मौका नहीं मिला तो काम रोकने की चेतावनी

Bokaro News : भाकपा माले नेता राजू दुबे के कहा कि बीएसएल के विस्तारीकरण के लिए तीन हजार मजदूरों का पास निर्गत किया गया था, लेकिन इसमें कोई विस्थापित नहीं है.
 
जानकारी देते माले नेता.

Bokaro News : भाकपा माले के राजू दुबे के कहा कि बोकारो स्टील संयंत्र (बीएसएल) के विस्तारीकरण में विस्थापितों का भी हक है. क्योंकि इसके लिए विस्थापितों ने अपनी जमीन दी है. यदि विस्तारीकरण कार्य में विस्थापितों को मौका नहीं दिया गया, तो काम रोक दिया जायेगा. राजू दुबें यहां एक बैठक में बोल रहे थे.


उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण के लिए तीन हजार मजदूरों का पास निर्गत किया गया था, लेकिन इसमें कोई विस्थापित नहीं है. ऐसे में जितनी कंपनियां विस्तारीकरण कार्य में लगी हुई हैं, उन्हें प्लांट के अंदर जाने नहीं दिया जायेगा. विस्थापित अब अलर्ट हो चुके हैं. उनका हक नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही