Bokaro News : बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों सहकर्मी हैं.
यह जानकारी सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मामला बालीडीह थाना क्षेत्र का है. युवक संतोष कुमार पर उसकी महिला सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था.