Search

 
 
 

Bokaro News : दामोदर नदी से महिला का शव बरामद, पुल से लगाई थी छलांग

फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल से शुक्रवार को दामोदर नदी में कूदी महिला का शव शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया. गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह शिव शक्ति मंदिर के समीप नदी तट से खोज निकाला
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो जिले के फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल से शुक्रवार को दामोदर नदी में कूदी महिला का शव शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया. गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह शिव शक्ति मंदिर के समीप नदी तट से खोज निकाला. महिला पिछरी की रहने वाली थी.

 

Uploaded Image

गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से निकाला शव.


शव मिलने की सूचना पर बेरमो बीडीओ, थाना प्रभारी समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी नदी तट पर जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है. 

 

https://lagatar.in/corruption-in-appointments-in-jharkhand-01-it-started-in-legislative-assembly
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही