Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : बीजीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू

बीएसएल के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में 1 अगस्त से 'विश्व स्तनपान सप्ताह' का शुभारंभ किया गया. शिशु रोग व स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है.
Advertisement
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित बीजीएज के अधिकारी डॉक्टर व अन्य.

Bokaro : बीएसएल के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में 1 अगस्त से 'विश्व स्तनपान सप्ताह' का शुभारंभ किया गया. शिशु रोग व स्त्री रोग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजनों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना है.  ताकि आने वाली पीढ़ी का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके. मौके पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अस्पताल के अन्य चिकित्सक उपस्थित थे.


नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों, स्लोगन व मॉडलों के माध्यम से स्तनपान के वैज्ञानिक व स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं को प्रदर्शित किया. गर्भवती महिलाओं व माताओं को नवजात शिशु के लिए स्तनपान के लाभों से अवगत कराया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही