Search

 
 
 

Bokaro News : बेंगलुरु में सड़क हादसे में साड़म के युवक की मौत, शव गांव पहुंचा

Bokaro News : निर्मल ठाकुर बेंगलुरु की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था. साड़म के कई अन्य युवक भी बेंगलुरु की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं.
 
रोते-बिलखते परिजन.

Bokaro News : रोजी-रोटी की तलाश में बेंगलुरु गये बोकारो जिले के साड़म के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मृतक की पहचान साड़म पश्चिमी पंचायत के नाई टोला निवासी निर्मल ठाकुर उर्फ छुन्नू (26) के रूप में हुई है.


परिजनों के अनुसार, निर्मल ठाकुर बेंगलुरु की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था. साड़म के कई अन्य युवक भी बेंगलुरु की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं. बताया गया कि गत पांच सितंबर को निर्मल बाइक से एक साथी को ट्रेन पर बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था. वापस लौटने के दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गया.


साथियों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. कागजी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को विमान से रांची लाया गया. वहां से सड़क मार्ग से गांव ले जाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही