Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : तीन घंटे जाम रहा एनएच,एम्बुलेंस समेत सैकड़ों गाड़ियां फंसी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23  मंगलवार को तीन घंटे तक जाम रहा. जाम में कईं पुलिस अधिकारी तथा एम्बुलेंस समेत निजी स्कूलों की गाड़ियां फंसी रही. जाम इतना ज्यादा था कि सड़क पार करना मुश्किल था. मालूम हो कि सड़क पर एक ट्रेलर अचानक फंस गया, जिसके बाद समय से उसे हटवाया नहीं जा सका.देखते देखते तकरीबन 5 किमी तक सड़कें जाम हो गयी. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-children-of-5-to-12-years-will-be-given-dose-of-kovivax-and-covaccine-preparations-start/">बोकारो

:  5 से 12 वर्ष के बच्चों को दी जायेगी कोविवैक्स और कोवैक्सीन की खुराक, तैयारी शुरू इस दौरान जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को एलएच मोड़ पर एक्सीडेंट होने की झूठी खबर दे दी गयी. पुलिस भी जाम में घंटों फंसी रही. इसके बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला तथा वाहनों के परिचालन को सामान्य कराया.किसी तरह सड़क को खाली कराया गया. इस दौरान कई अधिकारी भी जाम में फंस गए. अधिकारियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी तो मौके पर पहुचे अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और जाम हटवाया.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही