Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव समेत तीन लोगों के ठिकानों पर NIA का छापा

Ranchi/Bokaro :  बोकारो में मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह सहित तीन लोगों के ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) छापेमारी कर रही है. मंगलवार की सुबह रांची से एनआईए की टीम बोकारो पहुंची और बोकारो थर्मल स्थित निसनहाट कॉलोनी में डीवीसी स्थित बच्चा सिंह के आवास पर छापा मारा. इसके अलावा एनआईए मजदूर संगठन समिति के नागेश्वर महतो और संजय तुरी के आवास पर भी छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े मामले को लेकर जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/people-of-jharkhand-have-made-important-contribution-in-the-economic-development-of-maharashtra-gujarat/">झारखंड

के लोगों का महाराष्ट्र-गुजरात के आर्थिक विकास में अहम योगदान : राज्यपाल)

सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं बच्चा सिंह

बच्चा सिंह बोकारो थर्मल प्लांट में सप्लाई मजदूर के रूप में काम करते हैं. गौरतलब है कि मजदूर संगठन समिति को भाकपा माओवादी संगठन का अंग मानते हुए सरकार ने 2008 में इस पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि वर्ष 2022 में कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा दिया था. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-sub-zonal-commander-arrested-with-ak-47/">PLFI

का सब जोनल कमांडर AK-47 के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही