Search

 
 
 

बोकारो : निहारिका निशु को मीशो में मिला 20 एलपीए का पैकेज

 
Bokaro : बोकारो स्टील सिटी में पली-बढ़ी निहारिका निशु ने ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म मीशो में 20 लाख रुपए सालाना का पैकेज हासिल किया है. एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली निहारिका की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है. पिता एक सरकारी स्कूल के शिक्षक थे, जबकि मां एक गृहिणी हैं. खास बातचीत में निहारिका ने बताया कि वह हमेशा आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहती थी और अपनी मां के स्वतंत्र महिला होने के सपने को पूरा करना चाहती थी.

    कन्फ्यूजन दूर हुआ और कोडिंग से हुआ लगाव

उसने 2020 में ग्रेजुएशन पूरा किया. कोरोना महामारी का दौर चुनौती की तरह बीता. नौकरी के बेहतर मौके उपलब्ध नहीं होने के कारण वह परेशान रहने लगी. इसी दौरान उसने न्यूटन स्कूल के फुल स्टैक डेवलपमेंट में दाखिला लिया और कोडिंग से लगाव हो गया. वह दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करती थी. जॉब इंटरव्यू की तैयारी के लिए निशु ने सिर्फ 20 दिनों में 50-60 मॉक टेस्ट अटेंड किए. आखिरकार मेहनत रंग लाई और भारत के सबसे बड़े रीसेलर मार्केटप्लेस मीशो में 20 लाख प्रतिवर्ष पैकेज में नौकरी मिली. निशउ ने बताया कि शुरुआत में तो वह बहुत असुरक्षित थी और कोडिंग और इंटरव्यू रिजेक्शन से डरती थी. पर अब एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर बनने के बाद उसकी सैलरी उसके परिवार के कुल आमदनी से अधिक है. यह">https://lagatar.in/bokaro-plant-a-sapling-on-special-occasions-dr-as-gang">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ख़ास मौकों पर एक पौधा ज़रूर लगाएं : डॉ.एएस गंगवार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही