Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : पूजन-हवन के साथ धूमधाम से मनाई गई निखिल जयंती

Bokaro :  मंत्र, तंत्र, ज्योतिष व भारतीय वैदिक विद्याओं को विश्वपटल पर पुनर्प्रतिष्ठापित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार के प्रणेता परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंदजी महाराज (डॉ.नारायण दत्त श्रीमाली) का जन्मोत्सव शुक्रवार की देर शाम बोकारो, चास सहित आसपास के इलाके में मनाया गया. अहले सुबह से ही सभी निखिल शिष्य अपने-अपने घरों में विधिपूर्वक गुरु पूजन व अनुष्ठान में जुट गए. शाम को शहर के सेक्टर 12डी में स्थापित निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सभी साधक-साधिकाओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ गणपति पूजन से इसकी शुरुआत की. जिसके बाद निखिल आह्वान, गुरु पूजन और सामूहिक हवन के बाद सभी ने केक काटकर सदगुरुदेव निखिलेश्वरानंद जी का जन्मोत्सव मनाया. गुरु आरती, शिव आरती, समर्पण स्तुति व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में संस्था के महासचिव विजय कुमार झा के अलावा प्रो.अमरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ.अजय कुमार सिंह, डॉ.राम नारायण प्रसाद, योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ जेलर सिंह, इन्द्र कुमार झा, संतोष ठाकुर, मोहन सिंह, मनोज कुमार, भोला सिंह, सुभाष कुमार, चन्द्र प्रभावती देवी, चन्द्रावती देवी, धर्मेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में निखिल शिष्य-शिष्याएं शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/bokaro-chas-rotary-started-panshalabokaro-chas-rotary-started-panshala/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चास रोटरी ने किया पनशाला की शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही