Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : जेईई मेन में 99.84 परसेंटाइल के साथ निखिल टॉपर, कृष को दूसरा स्थान

Bokaro : इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2023 में बोकारो के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन दोहराया है. डीपीएस बोकारो, होलीक्रॉस, चिन्मय विद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. जेईई मेन के प्रथम सत्र में 99.7 परसेंटाइल लाने वाले होली क्रॉस स्कूल के छात्र निखिल राज ने दूसरे सत्र में बाजी मार ली. उसे 99.84 परसेंटाइल मिले और वह जिला टॉपर हो गया. दूसरे स्थान पर 99.83 परसेंटाइल के साथ डीपीएस बोकारो के मेधावी छात्र कृष चंचल रहे. प्रथम सत्र में कृष जिला टॉपर था.

                 कंप्यूटर साइंस है निखिल की चॉइस

निखिल राज की इस कामयाबी पर खुशी ज़ाहिर करते हुए होलीक्रॉस स्कूल की प्राचार्या सिस्टर कमला पॉल ने उसे बधाई दी और जेईई एडवांस्ड के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं. चास निवासी व्यवसायी अजय कुमार का पुत्र निखिल कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर एक सफल इंजीनियर बनना चाहता है. मां अनुराधा गृहिणी हैं, जिन्होंने सदैव अपने पुत्र का मार्गदर्शन किया. उसने रोजाना लगभग 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और यह कामयाबी पाई. निखिल को शतरंज खेलना पसंद है. [caption id="attachment_623737" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KRISH-CHANCHAL-300x149.jpg"

alt="" width="300" height="149" /> अपने माता-पिता के साथ कृष चंचल[/caption]

       कृष चंचल को कंप्यूटर इंजीनियर बनने की हसरत

वहीं, जेईई मेन में 99.83 परसेंटाइल के साथ प्रथम सत्र में जिला टॉपर रहे और द्वितीय सत्र के सेकेंड टॉपर डीपीएस बोकारो के छात्र कृष चंचल की दिली ख्वाहिश आगे चलकर एक सफल कंप्यूटर इंजीनियर बनने की है. उसने बताया कि जेईई मेन के लिए उसने रोजाना लगभग सात घंटे कड़ी मेहनत से पढ़ाई की. कृष ने कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव तो स्वाभाविक था, परंतु आत्मविश्वास, लगन और कड़ी मेहनत के बल पर उसने यह परिणाम हासिल किया. बैंककर्मी मनीष कुमार चंचल और गृहिणी सुनीता चंचल के होनहार बेटे कृष ने 10वीं की परीक्षा में 97.8% अंक प्राप्त किया था. होमी जहांगीर भाभा और श्रीनिवास रामानुजन जैसे महापुरुषों से प्रेरित कृष को शतरंज खेलने में भी काफी रुचि है. यह">https://lagatar.in/bokaro-chinmaya-vidyalayas-excellent-result-in-jee-aakriti-school-topper/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चिन्मय विद्यालय का जेईई में में शानदार रिजल्ट, आकृति स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही