Search

 
 
 

बोकारो : नीलकंठ महादेव त्रिमूर्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, अखंड हरिकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

 
Bokaro : नीलकंठ महादेव त्रिमूर्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन चास स्थित सुभाष कॉपरेटिव कालौनी में आयोजित किया गया है. समारोह के दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. जहां हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन किया गया. यज्ञ में दूर-दूर से हरिकीर्तन मंडली पहुंच कर अपनी कलाओं के माध्यम से लोगों को भावविभोर करने में जुट गये. इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया है. पहले दिन 201 कलश यात्रा निकाली गई, जो सुभाष कॉपरेटिव से भोजपुर कालौनी गरगा नदी से जल भरकर वापस मंदिर पहुंच कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे हुए कई विद्वानों द्वारा प्रवचन भी शुरू कर दिया गया है. यज्ञ के आयोजन से इलाका गुंजायमान हो उठा है. इसे भी पढ़ें- घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-police-arrested-two-people-selling-lottery/">घाटशिला:

लॉटरी बेचते पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही