Search

 
 
 

बोकारो : रहस्यमय ढंग से गायब युवक का सुराग नहीं, डॉग स्क्वॉड ने की जांच

 

सेक्टर-1 वनभोज स्थल से पुलिस ने जली बाइक व खून से सना शर्ट किया था बरामद

Bokaro : बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन से 30 जुलाई रविवार की दोपहर रहस्यमय ढंग से गायब युवक राकेश मिश्रा का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने सोमवार को युवक की खोज के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. ज्ञात हो कि पुलिस ने रविवार की रात सेक्टर वन वनभोज स्थल से एक जली हुई बाइक और खून से सना शर्ट बरामद किया था. रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर की जांच में बाइक स्थानीय निवासी दिवाकर मिश्रा की निकली. पुलिस की सूचना पर दिवाकर मिश्रा थाना पहुंचे और बाइक के साथ अपने भाई राकेश मिश्रा के गायब होने जानकारी दी. बताया कि राकेश दोपहर करीब 3:30 बजे घर से किसी काम को लेकर निकला था. लेकिन वापस नहीं लौटा. इससे घर वाले काफी चिंतिति हैं. उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है. पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-give-information-about-child-marriages-action-will-be-taken-against-the-culprits-bdo/">बेरमो

: बाल विवाह करने वालों की दें सूचना, दोषियों पर होगी कार्रवाई- बीडीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही