Search

 
 
 

बोकारो : रामनवमी पर शहर में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री

 

कई रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव

Bokaro :  बोकारो जिला प्रशासन ने रामनवमी पर शहर व आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए हैं. शहर में बुधवार को दोपहर  2 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक (नो-इंट्री) रहेगी. रामनवमी जुलूस में लोगों की भारी भीड़ जुटती है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसीलिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट चार्ट के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है.

इन मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक

पेटरवार की तरफ से उकरीद मोड़ की ओर आनेवाले भारी वाहन एनएच 23 पर जरीडीह टोल प्लाजा के पास रोके जाएंगी. पुरुलिया से आईटीआई मोड़ की ओर आने वाली भारी वाहन एनएच 32 पर पिंड्राजोरा चेकपोस्ट व आईटीआई मोड़ से आगे नहीं जाएंगे. वहीं, धनबाद की आरे से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों के एनएच 32 पर तेलमच्चो टोल प्लाजा से आगे जाने पर रोक रहेगी. चंदनकियारी से जोधाडीह मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहन भवानीपुर साइड तक ही आ सकेंगे. इलेक्ट्रोस्टील की ओर से आनेवाले भारी वाहनों को तेलगड़िया मोड़ पर रोक दिया जाएगा. माराफारी से नयामोड़ की ओर आने वाले भारी वाहन रेलवे पुल तक ही जा सकेंगे. उकरीद मोड़ को बैरिकेटिंग कर पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा. नयामोड़ से उकरीद मोड़ वाले मार्ग पर जुलूस के समय बसों का परिचालन भी पूर्णतः वर्जित रहेगा.

इन मार्गों पर छोटे वाहन आ-जा सकेंगे

बालीडीह से उकरीद मोड़ तक चार पहिया व तीन पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. उकरीद मोड़ से बालीडीह जाने वाले एनएच 23 पर सभी चार पहिया, तीन पहिया वाहन का परिचालन स्टेशन मोड़ से उकरीद मोड़ तक होगा. नयामोड़ से उकरीद मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन सेक्टर-12 मोड़, पुलिस लाइन, होते हुए उकरीद मोड़ तक जायेंगे. चास की ओर से आने वाले व उकरीद मोड़ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन सेक्टर-12 मोड़ से बाई ओर पुलिस लाइन होते हुए हाइवे से उकरीद मोड़ जायेंगे. सेक्टर-11 की ओर से हवाई अड्डा की ओर आने वाले वाहन पत्थरकट्टा चौक से दायी ओर गांधी चौक होते हुए जायेंगे. राजेंद्र चौक से सेक्टर वन राम मंदिर चौक तक जुलूस के समय सभी तरह के वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही