Search

 
 
 

बोकारो : 17 सूत्री मांगों को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी संघ का डीसी कार्यालय के समक्ष धरना

 
Bokaro : अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री मनोरंजन कुमार निराला ने की. मौजूद सभी कर्मियों ने 17 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है, साथ ही राजस्व कर्मियों के हड़ताल को जल्द से जल्द समाप्त कराने की मांग की है. इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपी गई. जिला शाखा बोकारो के मंत्री मनोरंजन कुमार निराला ने बताया कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के कई मांगों को पूरा करने का काम किया है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत राज्य सरकार कर रही है. ऐसे में इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी राजस्व कर्मचारी हैं, जो हड़ताल पर हैं. मांग पत्र में इनकी मांगों को भी प्रमुखता से राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मसले पर गंभीर नहीं हैं. इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cm-hemant-soren-will-start-your-government-your-door-program-on-october-12/">गिरिडीह

: सीएम हेमंत सोरेन आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत 12 अक्टूबर को करेंगे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही