Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : शिक्षा ही नहीं, अनुशासन, एकता व नैतिकता भी सिखाते हैं विद्यालय - विनय चौबे

Advertisement
Advertisement
Bokaro : स्कूल केवल शिक्षा पाने की ही जगह नहीं, यह वह स्थान है जहां आप अच्छे मित्र तैयार करते हैं. जहां समयनिष्ठा, कौशल, अनुशासन, नैतिकता, टीम भावना और एकता भी सीखते हैं. जब हम एक होंगे, समाज एकजुट होगा और देश में एकता होगी तो किसी भी मुसीबत का सामना आसानी से कर सकते हैं. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे ने कही. 2 जुलाई रविवार को बोकारो डीपीएस के स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे श्री चौबे ने कहा कि विद्यालय हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से स्वस्थ प्रतियोगिता सिखाती है. शिक्षा, अनुशासन, रचनात्मकता और प्रसन्नता में संतुलन की आवश्यकता बताते हुए श्री चौबे ने वास्तविक खुशी के लिए बच्चों में मूल्यों के विकास पर बल दिया.

अधिशासी निदेशक ने सामाजिक दायित्व पर डाला प्रकाश

[caption id="attachment_686315" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/DPS222-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> छात्रा को पुरस्कृत करते सचिव विनय कुमार चौबे[/caption] इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक राजन प्रसाद ने कहा कि यह स्थापना दिवस इस विद्यालय की गौरवमयी यात्रा का स्मरण कराता है. वस्तुतः डीपीएस बोकारो शैक्षणिक उत्कृष्टता के जरिए राष्ट्र के विकास में पूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षार्थ 22 वर्षों से संचालित ` दीपांश शिक्षा केंद्र`, समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र `कोशिश` तथा पर्यावरण -संरक्षण के लिए ग्रो ग्रीन इनीशिएटिव के तहत किए जाने वाले कार्यों को रेखांकित किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री चौबे, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, प्रो-वीसी श्री प्रसाद, प्रीति शरण व प्राचार्य डॉ. गंगवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में लगभग पांच सौ विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=685941&action=edit">यह

भी पढ़ें: पेटरवार : बच्चे को ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही