Search

 
 
 

बोकारो : डीपीआरओ कार्यालय में सूचना पट्ट नहीं होता अपडेट

 
Bokaro : जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में लगाए गए पुलिस अधिकारियों से संबंधित सूचना अपडेट नहीं. जिले के वरीय अधिकारी इसे लेकर खामोश हैं. बोकारो एनआईसी की हालत भी इसी तरह की है. मालूम हो कि जिन पुलिस अधिकारियों का नाम, पदनाम, उनके मोबाइल फोन नंबर लगाए गए हैं, वे अधिकारी उस थाने में पदस्थापित नही है. इसकी जानकारी डीपीआरओ को भी है. लेकिन इसे विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान में लेना मुनासिब नहीं समझा. ऐसी स्थिति में लोगो को गलत जानकारियां मिलती है. विभागीय अधिकारियों ने कई बार डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण भी किया, लेकिन सूचना पट्ट को बदला नहीं जा सका. डीपीआरओ राहुल भारती ने कहा कि चंद दिनों में जानकारी अपडेट कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ध्यान नहीं रहा और सूचना पट्ट पर लिखे गए अधिकारियों के तबादले की जानकारी नहीं थी. यह">https://lagatar.in/bokaro-78-bottles-of-illicit-liquor-recovered-from-hotel-operators-house/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : होटल संचालक के घर से 78 बोतल अवैध शराब बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही