Search

 
 
 

बोकारो : अब सदर अस्पताल में भी होगा मानसिक मरीजों का इलाज

 
Bokaro : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डा. अभय भूषण प्रसाद के द्वारा जन सामान्य हेतु मानसिक स्वास्थ्य एवं उपचार मार्गदर्शिका एवं फोबिया, आत्महत्या व मोबाइल के लत से सम्बन्धित पम्पलेट का विमोचन किया गया. सिविल सर्जन डा. अभय भूषण प्रसाद द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य के बिना हम पूर्ण स्वास्थ्य की परिकल्पना ही नहीं कर सकते हैं. मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिस पर लोग खुलकर बात नही करना चाहते हैं, बल्कि झाड-फूंक से उपचार कर अपने स्वास्थ्य कर अपने स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाते हैं. ऐसे में हम सभी स्वास्थ्य कर्मी की जिम्मेदारी बनती है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तियों की पहचान मानसिक स्वास्थ्य पखवाडा 8 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक बिना भेद-भाव उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया जाये. मनोचिकित्सक डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में ओपीडी सेवा का प्रावधान किया गया है, जहां पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उपचार की सुविधा उपलब्ध है. लोग जागरूक हो. इसे भी पढ़ें–श्रीराम">https://lagatar.in/the-path-of-construction-of-shri-ram-temple-has-been-difficult-but-the-construction-of-mathura-kashi-temple-will-be-easy-bhaiya-joshi/">श्रीराम

मंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन मगर मथुरा-काशी का मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जोशी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही