Search

 
 
 

बोकारो : पूर्व मंत्री की भतीजी डॉ उषा कुमारी को नृत्य रत्न पुरस्कार

झारखंड के पूर्व मंत्री स्व. लालचंद महतो की भतीजी डॉ उषा कुमारी को पद्मिनी नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान बेंगलुरू में आयोजित 116वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में दिया गया
 

Bokaro : झारखंड के पूर्व मंत्री स्व. लालचंद महतो की भतीजी ओडिसी नृत्यांगना डॉ उषा कुमारी को पद्मिनी नृत्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ उषा कुमारी बोकारो जिले के बैदकारो निवासी गोवर्धन महतो की पुत्री हैं. उन्हें यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित 116वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में दिया गया. यह प्रतियोगिता 21 मई को आयोजित की गयी थी जिसमें देश के कोने-कोने से आये कलाकारों ने भाग लिया.

डॉ उषा जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन की पत्नी हैं. वह सामाजिक एवं सांस्कृतिक एवं शिक्षण गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं. इससे पूर्व कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2024 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय गिरिधारी सम्मान से सम्मानित किया गया था.

डॉ उषा की इस उपलब्धि पर एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो, श्रमिक नेता बन्नू महतो, चेतलाल महतो, वतन महतो, टिंकू महतो आदि ने बधाई दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही