Search

 
 
 

बोकारो : केबी कॉलेज में एनएसएस के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Kathara (Bokaro) : बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया. स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर व उसके बाहरी हिस्से की सफाई की. पॉलिथीन, प्लास्टिक व अन्य कचरों को एकत्र कर नष्ट किया गया. स्वयंसेवकों ने स्लोगन, पोस्टर, रंगोली के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी. अभियान में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत व क्लीन भारत ग्रीन भारत की सकारात्मक सोच को सार्थक करना है. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से बताया. स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान में प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ. अरुण कुमार राय महतो, डॉ. आरपीपी सिंह, डॉ. साजन भारती, प्रो. पीपी कुशवाहा, रवीन्द्र कुमार दास, मो. साजिद सहित एनएसएस से जुड़े विदार्थी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-farewell-given-to-7-retired-employees-of-ccl-kathara-area/">बोकारो

: सीसीएल कथारा क्षेत्र के सेवानिवृत्त 7 कर्मियों को दी गई विदायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही