Search

 
 
 

बोकारो: रंगोली के माध्यम से दिया गया पोषण संदेश

 
Bokaro: जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को पोषण माह के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान किशोरी शिक्षा एवं पोषण संबंधित बातों को लोगों को बताया गया. इसके साथ ही हरी सब्जियों से रंगोली के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया. जिले के सभी प्रखंडों गोमिया, पेटरवार, बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा, चास, चंदनकियारी, जरीडीह एवं कसमार में पोषण जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न तरह के गतिविधि आयोजित किया गया. जिसमें नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करने के लिए महिलाओं को भी प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-public-upset-due-to-the-shadow-emanating-from-outsourcing/39573/">धनबाद:

आउटसोर्सिंग से निकलने वाले छाई से जनता परेशान
[caption id="attachment_39607" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-19-at-15.50.37-1.jpg"

alt="रंगोली के माध्यम से दिया गया पोषण संदेश" width="600" height="400" /> रंगोली के माध्यम से दिया गया पोषण संदेश[/caption]

18 से 31 मार्च तक चलेगा अभियान

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता ने बताया कि, 18 से 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले से कुपोषण को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उनके खान पान के आदतों में सुधार लाने के प्रयास में उन देसी अनाजों के उपयोग पर जोर दिया जायेगा, जो हमारे लिए काफी फायदेमंद हैं. विभिन्न गतिविधि को संचालित कर किशोरी, महिलाओं आदि को जागरूक किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-special-kovid-vaccination-camp-to-be-held-in-panchayats-from-tomorrow/39545/">बोकारो:

कल से पंचायतों में लगेगा विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही