Search

 
 
 

बोकारो : बीएसएल में 19 अक्टूबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी- संघ

 
Bokaro : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर बोकारो इस्पात संयंत्र में 19 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेगा. संघ ने हड़ताल को लेकर अपना पक्ष रखा है. अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि बीएसएल में इस बार ऐतिहासिक हड़ताल होगी. प्रबंधन भी हड़ताल को लेकर डरा हुआ है. यही वजह है कि कर्मचारियों में भय पैदा करने के लिए मशाल जुलूस में शामिल कुछ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. जबकि संघ व कर्मचारियों ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है. उन्होंने कहा कि संघ व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया था, न कि एडीएम इंचार्ज के कमरे में. यह हमारा मौलिक अधिकार है. उन्होंने याद दिलाया कि एटक नेता अनिरुद्ध, एके अहमद आदि के मामले में प्रबंधन वर्ष 2007 में दर्ज केस में हार चुका है. उन्होंने सवाल किया कि राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौबे, रामाश्रय सिह व बीडी प्रसाद बीएसएल के कर्मचारी नहीं हैं, फिर भी पिछले दिनो प्लांट के भीतर गोल चक्कर पर जाकर किस हैसियत से उनलोगों ने प्रदर्शन किया था. प्रबंधन संघ से जुड़े कर्मचारियों पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रहा है. हरिओम ने कहा कि हमारी यूनियन अपने प्रत्येक सदस्य का मामला कोर्ट में लड़ेगी. महासचिव दिलीप ने बताया कि यूनियन को कर्मचारियों का भारी समर्थन मिल रहा है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/108-ambulance-service-stalled-for-the-second-day-in-jharkhand-employees-surrounded-the-health-ministers-residence/">झारखंड

में 108 एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी ठप, कर्मचारियों ने घेरा स्वास्थ्य मंत्री का आवास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही