Search

 
 
 

बोकारो  :  देवशयनी एकादशी 29 को, योग निद्रा में चले जाएंगे भगवान विष्णु

 
Bokaro :  इस वर्ष देवशयनी एकादशी 29 जून को मनायी जाएगी. देवशयनी एकादशी सी चतुर्मास प्रारंभ हो जाएगा. जिस कारण सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे. अन्य देवगण भी इस चार माह तक विश्राम में रहेंगे. संबंध में ज्योतिषाचार्य पंडित मार्कंडेय दुबे ने बताया कि इस चार माह भगवान श्रीहरि योग निद्रा में रहेंगे. देवशयनी एकादशी शुरू होते ही चार माह तक सभी तरह के मांगलिक कार्य, विवाह संस्कार  सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान बंद रहेंगे. उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी 29 जून को सुबह 3:18 बजे से शुरू हो जाएगा. देव शयनी एकादशी तिथि का का समापन 29-30 जून की देर रात 2:42 बजे हो जाएगा.

देवशयनी एकादशी पूजा करने की विधि

इस दिन विधि पूर्वक शनि पूजा करने से श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. भगवान विष्णु की आराधना करने के लिए एकादशी से प्रभावशाली कोई व्रत नहीं है. देवशयनी के दिन तुलसी दल की मंजरी, पीला चंदन, रोली, मोली, मिश्री व विभिन्न प्रकार के फल समेत धूप-दीप से भगवान वामन की पूरे भक्ति भाव से पूजा करनी चाहिए. इसके बाद रात के समय भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए भजन कीर्तन के माध्यम से जागरण करना चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678477&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : यात्री से बदसलूकी का आरोपी टीसी सस्पेंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही