Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : 7 मई को चार केंद्रों पर 2473 अभ्यर्थी देंगे नीट की परीक्षा

Bokaro : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आगामी 7 मई को मेडिकल कोर्स से संबंधित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (नीट यूजी 2023) का आयोजन बोकारो में चार परीक्षा केंद्रों पर होगा. एनटीए ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटेडर और डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ.एएस गंगवार ने गुरुवार को बताया कि बोकारो में कुल चार केंद्रों पर 2473 अभ्यर्थी इस राष्ट्र स्तरीय प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होंगे. होलीक्रॉस स्कूल, बालीडीह में 936, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 5 में 720, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल में 504 और दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सेक्टर- 4 में 313 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

       इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

नीट के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं. मुख्य द्वार के अलावा क्लास रूम के दरवाजे पर भी परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी. परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर पुख्ता तैयारी की गई है. कुल 720 अंकों की परीक्षा में एक प्रश्न चार अंकों का होगा. गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा के तहत पहले एमबीबीएस की सीटों पर ही दाखिला मिलता था, लेकिन अब इसमें डेंटल कोर्स, होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी कोर्स से स्नातक को भी शामिल किया गया है.

             1.30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

सभी सेंटरों पर परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एडमिट कार्ड पर दिए गए समय अनुसार प्रवेश दिया जाएगा. दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे. पेपर दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-law-and-order-has-collapsed-in-the-state-saryu-rai/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : राज्य में ध्वस्त हो चुकी है कानून-व्यवस्था : सरयू राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही