Search

 
 
 

बोकारो : राजीव के जन्मदिन पर चास नगर कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े

 

नगर कार्यालय में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Bokaro : बोकारो जिले के चास में कांग्रेसियों ने 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई. पार्टी के चास स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष गौरव राय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस विशेष मौके पर  चास के सोलागीडीह स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया. नगर अध्यक्ष गौरव राय ने कहा कि कि स्व. गांधी ही भारत मे कंप्यूटर को लाने वाले थे. नई संचार प्रणाली और टेक्नोलॉजी उन्हीं की देन है. उनके दिखाए रास्ते पर चलकर युवा नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. युवाओं व  महिलाओं के प्रति उनका नजरिया स्पष्ट था. युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चल कर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर सुशील झा, देवाशीष मंडल, अशोक मिश्रा, देवेंद्र चौबे, प्रिया ओझा, बिरंची महथा, तूफान साहनी, बनवाली दत्त, संजय प्रमाणिक, जुबिली अहमद, देबू पाल, गोलू, अवधेश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-general-and-police-observer-inspected-the-strong-room-regarding-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव को लेकर सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही