Search

 
 
 

बोकारो : सफाई का झांसा देकर डेढ़ लाख का गहना ले भागे बदमाश

 
Bokaro : गहना सफाई का झांसा देकर दो बदमाश सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 जी आवास संख्या 6025 से डेढ़ लाख रुपए का गहना लेकर फरार हो गए. ठगी की शिकार गृहस्वामिनी पतंजलि पात्रा के पति कृष्ण चंद्र पात्रा के शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सोमवार सुबह ड्यूटी चले गए थे. शाम को ड्यूटी से वापस घर लौटे तो पता चला कि दो युवक बर्तन साफ करने के बहाने घर में आए. उनकी पत्नी ने कुछ बर्तन साफ करने को दिया, फिर बदमाश गहने साफ करवा लेने की जिद करने लगे. उनकी जिद पर महिला ने सोने के चेन व अंगूठी साफ करने को दिया. इसके बाद बदमाश पानी लाने को कहा. जब महिला पानी लेकर वापस लौटी तो दोनों बदमाश सोने के अंगूठी व चेन लेकर जा रहे थे. जब रोककर उनसे गहने मांगा तो महिला को जान से मारने की धमकी देकर दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के कैमरे में दोनों बदमाश व उनकी गतिविधि कैद मिली है. जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गयी है. इसे भी पढ़ें–हजारीबाग">https://lagatar.in/express-train-demand-in-hazaribagh-caught-on/">हजारीबाग

में एक्सप्रेस ट्रेन की मांग ने पकड़ी जोर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही