Search

 
 
 

बोकारो : महिला दिवस पर युवतियों ने रंगोली बना दिया मतदान का संदेश

 
Bokaro : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवारको बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में बूथों पर मेहंदी व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें महिलाओं व युवतियों ने खूबसूरत रंगोली बनाकर और अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान चास, चंदनकियारी, जरीडीह, पेटरवार, बेरमो, गोमिया, नावाडीह, कसमार व चंद्रपुरा में पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों की अगुवाई बीडीओ, सीओ व स्वीप कोषांग के सहायक पदाधिकारियों ने की. बेरमो स्थित सीसीएल अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में स्वीप कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी अपर नगर आयुक्त चास सौरव कुमार भुवानिया शामिल हुए. उन्होंने मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी डीसीएलआर प्रभाष दत्ता ने मतदाताओं को आई एम वेरिफाइड वोटर अभियान की जानकारी दी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, डीपीआरओ साकेत कुमार पांडेय, एपीआरओ अविनाश कुमार, सीसीएल महाप्रबंधक एमके अग्रवाल, अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही