Bokaro : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बोकारो जिला पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पेटरवार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को चलकरी में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस अवैध शराब बेचने वाले नारायण नायक को गिरफ्तार कर थाना ले गई. थाना प्रभारी ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक दीपिका कुमारी को दी. दीपिका कुमारी ने पेटरवार थाना पहुंचकर आरोपी से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला. [wpse_comments_template]
बोकारो : पेटरवार में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Last Updated: Apr 02, 2024 12:00 AM (IST)