Search

 
 
 

बोकारो : चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार, गिरोह का मास्टर माइंड समेत दो अभी भी फरार

 
Bokaro : जिले में सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में घर के गैरेज का ताला तोड़कर बाइक की चोरी हुई थी. एसपी की फटकार के बाद थाना प्रभारी रेस में आयी और बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना समेत दो चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गिरफ्तार चोर रोहित कुमार चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी का रहने वाला है. जबकि दूसरा चोर बिट्टू जो अभी भी फरार है वो रामनगर कॉलोनी के हिजड़ा गली का रहने वाला है. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-on-freebies-free-schemes-for-the-poor-are-important-hearing-the-matter-in-the-interest-of-the-country/">सुप्रीम

कोर्ट ने फ्रीबीज पर कहा, गरीबों के लिए मुफ्त की स्कीमें महत्वपूर्ण, देश हित में सुन रहे हैं मामला, कल भी सुनवाई)

अवैध कोयला तस्करी करने वाले को बेचते थे बाइक

गिरफ्तार चोर ने खुलासा कि बाइक चोरी करके वो अवैध कोयला तस्करी करने वाले लोगों को बेच देते थे. सेक्टर 6 थाना प्रभारी उज्जवल साह ने बताया कि रोहित और उसके दोनों साथी गृहभेदन बाइक चोरी की घटना को लगातार अंजाम देने का काम कर रहे थे. दोनों फरार अपराधी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ओम पांडेय चोरी का मास्टरमाइंड है. उस पर थाने में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/iti-building-built-at-a-cost-of-four-crores-turned-into-ruins/">चार

करोड़ की लागत से बना आईटीआई भवन खंडहर में हुआ तब्दील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही