Search

 
 
 

बोकारो : फर्जी वर्दी का रौब दिखा लोगों से ठगी करनेवाला गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर 12 थाने की पुलिस ने अर्ध सैनिक बल की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों से ठगी करनेवाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने सोमवार को थाना परिसर में प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. बताया कि छापेमारी टीम का गठन कर आरोपी राजेश रंजन झा को पश्चिम वर्द्धमान जिले के हीरापुर (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया. वह बिहार के बांका जिले के बाउसी गांव का रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसके पास से अर्द्धसैनिक बल की वर्दी, टोपी, बेल्ट,मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है. जिसमें 8 खाकी पैंट, 1 लेदर बेल्ट, सीआईएसएफ लिखी 3 मंकी कैप, 3 कैमोफ्लाइज टी-शर्ट, 8 खाकी मोजा, 1800 रुपए नकद, पर्स शामिल है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने करीब 3 सप्ताह पूर्व बारी को-ऑपरेटिव इलाके में ठगी की घटना को अंजाम दिया था. भुक्तभोगी ने इसकी प्राथमिकी सेक्टर 12 थाना में दर्ज कराई थी. थाने में दिए आवेदन में शिकायतकर्त कर्ता ने कहा कि वर्दीधारी आरोपी ने बारी को-ऑपरेटिव में आकर बताया कि वो अर्धसैनिक बल के उच्चे पोस्ट के ऑफिसर का बॉडीगार्ड है. उसका ट्रांसफर बोकारो से बाहर हो गया है, इसलिए वह अपना फर्नीचर, फ्रीज, कूलर आदि बेचना चाहता है. शिकायतकर्ता ने बीस हजार रुपए में सामान खरीदने की पेशकश की, जिसपर वो तैयार हो गया. 20 हजार रुपए मिलते ही वर्दीधारी अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से भाग निकला. छापामारी टीम में सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह, सिकेश कुमार यादव, जावेद इकबाल, प्रवीण सांगा, भगीरथ महतो व अन्य जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-middle-aged-man-commits-suicide-by-jumping-from-barakar-river-railway-bridge/">धनबाद

: बराकर नदी रेलवे पुल से छलांग लगा अधेड़ ने दी जान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही