Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत, दो घायल

Advertisement
Advertisement

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक चालक की मौत

Bokaro : चंदनकियारी व पिंड्राजोरा थाना इलाके में 25 सितंबर की रात 11 बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए. इनका इलाज चास के निजी अस्पताल में चल रहा है. चंदनकियारी झरिया रोड़ में पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे बाइक सवार सचिन मुर्मू (32) को अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. चंदनकियारी पुलिस ने रात में शव को लाकर थाना में रखा और सुबह में परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक चंद्रा के रंगाटांड निवासी सोनाराम मांझी का पुत्र था. जो अपने घर से रात में संथाल लाघला अपने ससुराल के लिए निकला था. इसी बीच वह हादसे का शिकार हो गया.

बाइक चालक सहित दो लोग घायल

दूसरी घटना में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच-23 फोरलेन में बांधगोड़ा चौक पर बाइक सवार ने सड़क क्रॉस कर रहे शिवनंदन रजवार (45) को ठोकर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार बांधगोड़ा निवासी विशाल कुमांर महथा और शिवनंदन रजवार दोनों घायल हो गए. दोनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया है. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही