Search

 
 
 

बोकारो : ओएनजीसी ने नया मोड़ बस स्टैंड की सफाई की, पौधरोपण भी किया

 
Bokaro : ओएनजीसी सीबीएम कार्यालय ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर  तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया. अंतिम दिन गांधी जयंती पर बोकारो के नयामोड़ स्थित बस स्टैंड पर सफाई अभियान के चलाया गया. इस दौरान बस स्टैंड की साफ-सफाई के साथ-साथ पौधरोपण भी किया गया. ओएनजीसी सीबीएम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के नया मोड़ बस स्टैंड व गोमिया थाना की साफ-सफाई व सुंदरीकरण का बीड़ा उठाया था. उसी के तहत बुधवार को बस स्टैंड की सफाई कर जिले वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया. ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक सह परिसंपत्ति प्रबंधक आदित्य जौहरी ने बस स्टैंड की सफाई व पौधरोपण कर स्वच्छ भारत दिवस समारोह का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है. बापू के कथन के अनुसार अगर प्रत्येक व्यक्ति 3 मीटर तक सफाई खुद से करे, तो पूरा देश साफ हो जायेगा. परिसंपत्ति प्रबंधक ने लोगों से स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने की अपील की. इस अवसर पर ओएनजीसी बोकारो के भूतल प्रबंधक असीम कुमार, रानीगंज ब्लॉक प्रमुख बरनाली दास, उपतल दल प्रमुख आलोक दास, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख दयानंद कालुंडिया, प्रमुख कूप सेवाएं दिलीप कुमार, आलंबन प्रबंधक बलवीर सिंह, सीएसआर प्रभारी डॉली कुमारी, सुरक्षा प्रभारी विष्णु बहादुर पांडेय, मानव संसाधन प्रबंधक शुभम चौधरी, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी शशि शेखर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/air-force-helicopter-fell-into-water-in-muzaffarpur-five-cadets-fell-into-dam-at-gayas-pitru-paksha-fair-two-died/">मुजफ्फरपुर

में वायुसेना का हेलिकॉप्टर पानी में गिरा, गया के पितृपक्ष मेले में पांच कैडेट डैम में गिरे, दो की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही