Bokaro : ओएनजीसी (सीबीएम एसेट), बोकारो की ओर से सोमवार 24 अप्रैल को ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश व ओएनजीसी, सीबीएम एसेट के अधिशासी निदेशक सह परिसम्पत्ति प्रबंधक आदित्य जौहरी व अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर अमरेंदु प्रकाश ने उपस्थित पदाधिकारियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई. इस दौरान ओएनजीसी के अधिकारियों व कर्मियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकने के लिए लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया.
भी पढ़ें : बोकारो : 2034 तक 12.5 मिलियन टन होगी बीएसएल की उत्पादन क्षमता : अमरेंदु प्रकाश [wpse_comments_template]
ज़िम्मेदारी के साथ प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हमारा दायित्व
अपने संबोधन में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि मानवता के विकास के साथ-साथ प्रकृति में भी बदलाव हो रहा है. इस धरती पर जो भी चीजें प्रकृति प्रदत्त हैं, उनका स्वरूप बदलकर हम उसका उपयोग करते हैं. अगर हमारे पास अधिकार है, तो हमारी जिम्मेदारी भी होनी चाहिए. हमारा यह दायित्व भी बनता है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें. अमरेंदु प्रकाश ने ओएनजीसी के इस अभियान की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्कूलों में जाकर बच्चों को ऊर्जा संरक्षण का महत्व बताना निश्चय ही प्रशंसनीय है. उन्होंने ओएनजीसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण- नेट जीरो की ओर विषय को लेकर शुरू किए जा रहे सक्षम-2023 पखवाड़ा जैसे अभियान को भावी पीढ़ी के लिए ज़रूरी बताया.पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग पर रोक ज़रूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओएनजीसी (सीबीएम एसेट) के अधिशासी निदेशक सह परिसम्पत्ति प्रबंधक आदित्य जौहरी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को जागरुक करना है. आज अगर हम पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग पर रोक नहीं लगा सके तो हमारी भावी पीढ़ी का भविष्य कठिनाई पूर्ण होगा. कार्यक्रम में कम्पनी के निगमित संचार प्रमुख राजीव प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-bsl-production-capacity-will-be-12-5-million-tonnes-by-2034-amarendu-prakash/">यहभी पढ़ें : बोकारो : 2034 तक 12.5 मिलियन टन होगी बीएसएल की उत्पादन क्षमता : अमरेंदु प्रकाश [wpse_comments_template]
Leave a Comment