Search

 
 
 

बोकारो : भाजपा ही कर सकती है आदिवासियों व मूलवासियों के हितों की रक्षा- चंपाई सोरेन

 
Kathara (Bokaro) : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत फुटबॉल मैदान में बेरमो से भाजपा प्रत्याशी रवींद कुमार पाण्डेय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. कहा कि भाजपा ही आदिवासियों व मूलवासियों का कल्याण कर सकती है. उन्होंने लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की. कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य की जनता की आशओं पर पानी फेरने का कार्य किया है. अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि पांच माह में मैंने जो कार्य किया वह साढ़े चार साल से नहीं हो सका. शिक्षकों की बहाली की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन जैसे ही हेमंत जेल से आए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया और शिक्षकों की बहाली रोक दी गई. मंईया सम्मान योजना मेरी ही देन है. मौके पर सचिन मिश्रा, लखी हांसदा, आनन्द सोरेन, गिरजा देवी, लक्ष्मण नायक, टीनू सिंह,हिमाचल मिश्रा, सूरज नायक, विधानन्द पांडेय, देवीलाल हांसदा आदि थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-candidates-put-in-all-their-strength-on-the-last-day-of-campaigning-2/">गोड्डा

: प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही