Search

 
 
 

बोकारो : नियोजन नीति को लेकर हवाई नूरा-कुश्ती कर रहा पक्ष-विपक्ष : सालखन

 
Bokaro : नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में आदिवासी सेंगेल अभियान, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की अध्यक्षता में संयुक्त सभा आयोजित की. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कहा कि नियोजन नीति के मामले पर पक्ष और विपक्ष दोनों ने झारखंड की जनता के साथ धोखेबाजी वाली नूरा कुश्ती चालू रखा है.

  नौकरियों में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को मिले

उन्होंने कहा कि सेंगेल की मांग है प्रखंडवार नियोजन नीति लागू की जाय. झारखंड की नौकरियों का 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को दिया जाए. प्रखंडवार आबादी के अनुपात में कोटा बनाकर संबंधित प्रखंड के आवेदकों से भरा जाए.

        प्रत्येक प्रखंड में धरना-प्रदर्शन 10 अप्रैल को

सालखन मुर्मू ने बताया कि आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा और कुशवाहा महासभा मिलकर झारखंड बचाव अभियान के बैनर तले आगामी 10 अप्रैल को प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

          हालात के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों कसूरवार

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में स्थानीय नीति, आरक्षण नीति, नियोजन नीति और भाषा नीति आदि बनने की गुंजाइश कम दिखाई पड़ती है. 22 वर्षों से लंबित नियोजन नीति की कमी का दंश और दर्द लाखों शिक्षित बेरोजगार झेलने को मजबूर हैं. इसके लिए पक्ष और विपक्ष दोनों दोषी हैं. उन्होंने शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों से भी समाधानमूलक प्रखंडवार नियोजन नीति पर चर्चा करने और इसके क्रियान्वयन के लिए आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया. सभा को राकेश कुमार महतो, विदेशी महतो, करमचंद हांसदा, सुमित्रा मुर्मू, पुष्कर महतो, राजदेव महथा आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर भरत महतो, हाबुलाल गोराईं, प्रदीप कुमार, सहदेव महतो, जयराम सोरेन, चंद्र मोहन मार्डी, आनंद टुडू, राखो किस्कू, उल्लेशवरी हेम्ब्रम, ललिता सोरेन, राखो किस्कू, भीम मुर्मू, सावित्री मुर्मू, गुलाबी पावरिया, मणिलाल हांसदा आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-progress-of-the-one-who-serves-the-parents-is-certain-swamini-samyuktanand/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : माता-पिता की सेवा करनेवाले की तरक्की निश्चित : स्वामिनी संयुक्तानंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही