Search

 
 
 

बोकारो : सीटू की बैठक में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लागू करने का हुआ विरोध

 
Bokaro : बोकारो के सेक्टर-9 स्थित यूनियन कार्यालय में इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) के यूनियन पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार को की गई. बैठक की अध्यक्षता उमेश प्रसाद ने किया. बैठक में बोकारो स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक अटेंडेंस को जबरिया लागू किये जाने के कारण मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ पनप रहे आक्रोश पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीडी प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन को मजदूरों की भावनाओं को आहत नहीं करनी चाहिए. एसएमएस, सीसीएस, हॉट स्ट्रीप मिल, ब्लास्ट फर्नेस से लेकर पूरे प्लांट के मजदूर आक्रोशित हैं. बीडी प्रसाद ने मजदूरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मजदूरों का आक्रोश जायज है. प्रबंधन का रुख मजदूर विरोधी है. एक ओर जहां प्रबंधन मजदूरों को वेज रीविजन का 39 महीने का एरियर नहीं देना चाहती है, वहीं नाइट शिफ्ट भत्ता भी बढ़ाना नहीं चाहती है. सम्मानजनक वेतन समझौता भी नहीं करना चाहती है. उपर से ग्रैच्युटी पर सीलिंग भी लगा देती है. आवाज उठाने पर दंडित भी करती है. इसीलिए तो मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. सीटू मजदूरों का शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन करता है. इस दौरान बताया कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को फिलहाल स्थगित रखा जाये और मजदूरों की मांगों को अविलंब पूरा किया जाये, ताकि प्लांट में औद्योगिक संबंध सौहार्दपूर्ण बना रह सके, अन्यथा कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है. बैठक में आरएन सिंह, आरके गोराईं, बीपी सिंह, आरबी सिन्हा, विजय कुमार, एसएन प्रसाद, बीके सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही